उद्योग मंत्रालय की रिपोर्ट में हुआ ख़ुलासा: भाजपा सरकार भारी मात्रा में गौमांस भेज रही है पाकिस्तान
एक तरफ भाजपा गौमांस के व्यापार और पाकिस्तान को लेकर अपनी राजनीति को गर्म बनाए रखती है और दूसरी तरह भाजपा शासित राज्य गौमांस व्यापर में आगे हैं और सबसे ज़्यादा गौमांस पाकिस्तान को निर्यात करते हैं।वाणिज्यिक खुफिया और सांख्यिकी (डीजीसीआईएस) निदेशालय और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार ने 2 लाख 66 हज़ार 700 किलोग्राम के गौमांस के निर्यात को मंज़ूरी दी है।अप्रैल 2017 से सितम्बर 2017 के बीच भारत ने पाकिस्तान को 5 हज़ार 12 टन गौमांस निर्यात किया.
जिसके लिए 11 हज़ार 93 गायों को काटा गया। इनमें से उत्तरप्रदेश में 7,018 गायों को काटा गया।जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान को जो गौमांस निर्यात किया गया उसमें से 91% उत्तरप्रदेश और महाराष्ट्र ने निर्यात किया। दोनों राज्यों में ही भाजपा की सरकारें हैं। शायद इसी व्यापार के चलते केंद्र की मोदी सरकार ने अभी तक पाकिस्तान को दिया गया ‘मोस्ट फेवर्ड नेशन’ का दर्जा वापस नहीं लिया है।इतना ही नहीं भाजपा गौमांस का व्यापार करने वाली कंपनियों से चंदा भी ख़ुशी-ख़ुशी लेती है.
2014 लोकसभा चुनाव में गौमांस व्यापर करने वाली इन तीन बड़ी कंपनियों, फ्राइगरिफोरो अल्लाना लिमिटेड, फ्रिजेरिओ कनवेर्वा अल्लाना लिमिटेड और इंडग्रो फूड्स लिमिटेड, ने भाजपा को दो करोड़ का चंदा दिया था। ये तीनों कम्पनियाँ अल्लानासंस की हैं जिसे वाणिजय मंत्रालय़ ने ‘प्रिमियम ट्रेडिंग हाउस’ का दर्जा दिया हुआ है.

No comments