मस्जिद में नमाज़ पढ़ने को लेकर दो फ़िरक़ा आपस में भिडे- एक की मौत,आधा दर्जन से अधिक घायल
कुशीनगर:देश में एक तरफ जहाँ मुसलामानों की हत्त्यायें हो रही हैं,गाय और लोव जिहाद के नाम पर मारा जा रहा है,वहीं दूसरी तरफ मुसलमान आपस में सुन्नी वहाबी के नाम पर मरकट रहे हैं.ताज़ा मामला कुशीनगर जिले का है जहाँ पर मस्जिद में नमाज़ पढने को लेकर बरेलवी व देवबंदी आपस में भिड गए,और एक बच्चे की मौत हो गई.
उर्दू इंकिलाब अख़बार में छपी खबर के मुताबिक पुलिस ने दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। गांव में तनाव कायम है। मौके पर पुलिस कैंप कर रही है। एसपी यमुना प्रसाद ने कहा कि विवाद में शामिल दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है। मासूम के शव को अन्त्य परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही इस बावत कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा। फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में है।
बताते हैं कि तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के गांव में शुक्रवार को जुम्मा का नमाज पढऩे के बाद बरेलवी मत के लोग सलाम पढऩे की रश्म अदा कर रहे थे। इस पर देवबंदी मत के लोगों ने आपत्ति जताई। इस बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। तीखी झड़प हुई। पुलिस को खबर मिली तो उसने पहुंच कर मामला शांत करा दिया। शनिवार को नमाज पढऩे के दौरान कल का विवाद तूल पकड़ लिया। दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए, दोनों तरफ से जमकर लाठियां चटकीं। इसमें दोनों तरफ से इकबाल, इरशाद, लतीफ, साबिर, लड्डन, इमरान, शहनवाज सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
मारपीट में घायल महिला नूरहसीना पत्नी इजहार का आरोप है कि मारपीट में परिजन को बचाने गई तो गोद में मौजूद एक माह के बच्चे की चोट लगने से मौत हो गई। उधर स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सीओ नितेश प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार मौके पर कैंप कर रहे हैं।

No comments