आज़म ख़ान कुत्तें हैं- और मैं उनका बाप हुं
नई दिल्ली – पद्मावती फिल्म का विरोध करने वाले ठाकुर जाति के संगठन करणी सेना ने पद्मावती फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ साथ सपा नेता मोहम्मद आज़म खान और ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलेमीन के सांसद असदुद्दीन औवेसी पर निशाना साधा है।
करणी सेना के राष्ट्रीय महासचिव सूरजपाल सिंह आमू ने समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आज़म खान को अपशब्द कहते हुए कहा अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी पर भी निशाना साधा, इस दक्षिणपंथी संगठन के नेता ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से आज़म खान जैसे कुत्ते निकलते हैं उन कुत्तों का मैं बाप हूं।
आमू ने कहा कि आज़म खान और असदुद्दीन औवेसी आए दिन यूपी की धरती से हिन्दुओं को चैलेंज करते रहते हैं। औवेसी साहब जहर घोलना बंद करो। आमू ने मुसलमानों को धमकी देते हुए कबा कि अगर ये 100 करोड़ हिन्दू अपनी पर आ गए तो इस बार दूसरा पाकिस्तान नहीं बनेगा।
करणी सेना के राष्ट्रीय महासचिव सूरजपाल सिंह आमू ने ये बातें यूपी के कासगंज में आयोजित ठाकुर समाज की एक सभा में कही, यह सभा संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती के विरोध में आयोजि की गई थी। इस मौके पर करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी कोतलवार देकर उनका स्वागत किया गया।
करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि यूपी में फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने के लिए वे यूपी के सीएम का आभार व्यक्त करते हैं। इस विरोध सभा में दावा किया गया कि बहुत जल्द राम मन्दिर का निर्माण किया जायेगा।
गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिर गई है, इस फिल्म के विरोध में ठाकुर जाति के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं, इसी के मद्देनजर इस फिल्म की रीलीज भी टाल दी गई है। राजस्थान में प्रदर्शनकारियों पर एक युवक की हत्या का भी आरोप है, जिसे मारकर किले की दीवार पर टांग दिया गया था।

No comments