ग़ुस्साये ट्रम्प ने जो कहा था, वो कर दिखाया- संयुक्त राष्ट्र के ख़िलाफ उठाया बड़ा क़दम
जेरुसलम के मुद्दें पर मुंह की खाने वाला अमेरिका हुए अपमान को सहन नहीं कर पा रहा है. अमेरिका ने बड़ा फैसला लेते हुए संयुक्त राष्ट्र के बजट में भारी कटौती का प्रस्ताव तैयार किया है.
अमेरिका 2018-19 में यूएन के बजट में 28.5 करोड़ डॉलर से ज्यादा कटौती करने जा रहा है. ये कटौती यूएन के मैनेजमेंट और सपोर्ट फंक्शन में होगी.
रविवार को संयुक्त राष्ट्र की राजदूत निक्की हेली ने एक बयान में कहा कि सभी को संयुक्त राष्ट्र की अक्षमता और अधिक भुगतान की जानकारी अच्छी तरह से हैं. हम अब अमेरिकी लोगों की उदारता का लाभ नहीं उठाने देंगे.
उन्होंने कहा, खर्च में यह ऐतिहासिक कमी – संयुक्त राष्ट्र की ओर बढ़ने के कई अन्य कदमों के अलावा सही दिशा में एक बड़ा कदम है. ध्यान रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सयुंक्त राष्ट्र सभा में जेरुसलम पर वोटिंग के बाद ही इस बात की घोषणा कर दी थी.
आम सभा में अमेरिका की और से जेरुसलम को इजरायल की राजधानी घोषित करने के खिलाफ लाये गए प्रस्ताव के समर्थन में 128 वोट मिले थे. जबकि अमेरिका के समर्थन में केवल 9 देशों ने वोट किये था. वोटिंग के दौरान 128 सदस्यों में से 35 ने मतदान नहीं किया था.

No comments