अब रोहिंग्या मुसलमानों के साथ खड़ी हुई दुनिया सुरक्षा परिषद में भारी बहुमत से प्रस्ताव पारित
संयुक्त राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद ने रोहिंग्या मुसलमानों के हित में एक प्रस्ताव बहुमत से पारित किया है।
फ़्रांस प्रेस के अनुसार सुरक्षा परिषद ने 122 मतों के समर्थन और 10 मतों के विरोध के साथ रोहिंग्या मुसलमानों के हित में प्रस्ताव पारित किया है।
सुरक्षा परिषद के इस प्रस्ताव में म्यांमार सरकार से मांग की गई है कि वह इस देश के संकट ग्रस्त क्षेत्रों तक राहत पहुंचवाने में सहायता करे। सुरक्षा परिषद का यह प्रस्ताव म्यांमार सरकार से यह भी मांग करता है कि वह पलायन करने वाले रोहिंग्या मुसलमानों की स्वेदश वापसी को सुनिश्चित कराए। यह प्रस्ताव, संयुक्त राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद के महासचिव से भी यह अनुरोध करता है कि रोहिंग्या मामलों के लिए राष्ट्र संघ का विशेष दूत नियुक्त किया जाए।
उल्लेखनीय है कि इस्लामी सहयोग संगठन ने रोहिंग्या मुसलमानों की दयनीय स्थिति के बारे में एक प्रस्ताव को पेश किया था जिसे सुरक्षा परिषद ने बहुमत से पारित कर दिया।
उल्लेखनीय है कि इस्लामी सहयोग संगठन ने रोहिंग्या मुसलमानों की दयनीय स्थिति के बारे में एक प्रस्ताव को पेश किया था जिसे सुरक्षा परिषद ने बहुमत से पारित कर दिया।
ज्ञात रहे कि अगस्त 2017 से म्यांमार के राख़ीन प्रांत के रोहिंग्या मुसलमानों के विरुद्ध जारी हिंसा का जो क्रम जारी हुआ है उससे अपनी जान बचाने के लिए छह लाख से अधिक रोहिंग्या मुसलमान अपना घरबार छोड़कर रोहिंग्या से चले गए। म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों के विरुद्ध जो अभियान चलाया जा रहा है उसे राष्ट्रसंघ ने जातीय सफाए की संज्ञा दी है।

No comments