कांग्रेस ने भाजपा से छीना तीनों सीट- राजस्थान में बुरी तरह हारी भाजपा




राजस्‍थान में उपचुनाव में कांग्रेस ने बाजी मार ली है। उपचुनाव में कांग्रेस ने तीनों सीटें जीत ली हैं। भाजपा की यह हार लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी के लिए काफी नुकसानदायक मानी जा रही है। राज्‍य में सत्‍ताधारी भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनावों में यहां की सभी 25 सीटें जीती थीं। हालांकि अलवर लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्‍मीदवार करण सिंह यादव ने भाजपा के जसवंत सिंह यादव को 1,56,319 वोट से हरा दिया है। अजमेर में भी कांग्रेस उम्‍मीदवार जीत हासिल की है। पूर्व में वो 45 हजार वोटों से आगे चल रहे थे। अजमेर सीट पर कांग्रेस के रघु शर्मा का मुकाबला भाजपा के राम स्वरूप लांबा से था। मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्‍मीदवार ने बीजेपी उम्‍मीदवार को ग्‍यारह हजार से ज्‍यादा मतों से हरा दिया। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के मुताबिक, कांग्रेस के उम्मीदवार दोनों लोकसभा सीटों पर शुरुआत से ही बढ़त बनाए हुए थे जबकि मंडलगढ़ विधानसभा सीट पर शुरुआत में भाजपा से पिछड़ने के बाद कांग्रेस ने जीत दर्ज की। रुझानों के बाद एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के दौरान, सचिन पायलट ने मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे के इस्‍तीफे की मांग कर डाली। पायलट ने कहा, ”धर्म के नाम पर वोटरों का तुष्‍टीकरण करने में नाकाम होने के बाद वसुंधरा राजे को नैतिक आधार पर इस्‍तीफा दे देना चाहिए।”

राजस्‍थान की इन तीनों सीटों पर भाजपा का कब्‍जा था, मगर सभी सीटें कांग्रेस के पाले में चली गईं। यहां कांग्रेस की ओर से सचिन पायलट ने धुआंधार प्रचार किया। उन्‍होंने रुझान आने के बाद एएनआई से कहा, ”शुरुआती ट्रेंड्स दिखाते हैं कि सरकार के खिलाफ जनादेश है। मुझे उम्‍मीद है कि हमारी बढ़त और बढ़ेगी। वसुंधराजी (राजे) और उनकी सरकार को लोगों ने पूरी तरह खारिज कर दिया है।”
सांसदों और विधायक के निधन के कारण यहां उपचुनाव कराने पड़े हैं। अजमेर के सांसद सांवर लाल जाट का पिछले साल नौ अगस्त को देहांत हो गया था, जबकि अलवर के सांसद महंत चंद नाथ का 17 सितंबर को देहांत हो गया था। वहीं, भाजपा की मंडलगढ़ क्षेत्र की विधायक कीर्ति कुमारी का स्वाइन फ्लू के चलते 28 अगस्त को निधन हो गया था।
सांसदों और विधायक के निधन के कारण यहां उपचुनाव कराने पड़े हैं। अजमेर के सांसद सांवर लाल जाट का पिछले साल नौ अगस्त को देहांत हो गया था, जबकि अलवर के सांसद महंत चंद नाथ का 17 सितंबर को देहांत हो गया था। वहीं, भाजपा की मंडलगढ़ क्षेत्र की विधायक कीर्ति कुमारी का स्वाइन फ्लू के चलते 28 अगस्त को निधन हो गया था।


No comments

Need a News Portal, with all feature... Whatsapp me @ +91-9990089080
Powered by Blogger.