सरकार के ख़िलाफ़ मुंह खोलना पडा मंहगा- प्रवीण तोगड़िया को VHP ने दिखाया बाहर का रास्ता




वीएचपी के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया द्वारा सरकार पर उनके खिलाफ साजिश करने और एनकाउंटर करवाने की साजिश रचने जैसे आरोपों के बाद ना केवल आरएसएस बल्कि वीएचपी ने भी पूरे विवाद से खुद को अलग कर लिया था और अब स्वामी चिन्मयानंद ने कहा है कि प्रवीण तोगड़िया का फिलहाल वीएचपी से कोई लेनादेना नहीं है।
इलाहाबाद में होने वाले संत सम्मेलन में स्वामी चिन्मयानंद ने कहा कि प्रवीण तोगड़िया का फिलहाल विश्व हिंदू परिषद से कोई संबंध नहीं है। हमारे यहां अनुशासनहीनता के लिए कोई जगह नहीं है।
साथ ही उन्होंने तोगड़िया के चुनाव करवाने के फैसले को भी गलत बताया। उन्होंने कहा कि प्रवीण तोगड़िया के नाम पर ना तो कोई चर्चा होगी और ना ही हम करने देंगे।
स्वामी चिन्मयानंद ने कहा कि राम मंदिर पर भी ना तो कोई प्रस्ताव आएगा और ना ही पास होगा। प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री योगी तक सभी लोग अदालत के फैसले का इंतजार कर रहे हैं और जैसे ही फैसला आएगा हमारी सरकार मंदिर बनाने में हमें मदद करेगी, पहले की सरकारें अड़ंगा डालती थीं। बता दें कि स्वामी चिन्मयानंद VHP के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य हैं।
साथ ही उन्होंने इलाहाबाद संत सम्मेलन के बारे में कहा कि यह संतों के सम्मान के साथ- साथ मुख्यमंत्री के लिए आशीर्वाद का भी कार्यक्रम है। माघ मेले में पहले से ही राजे रजवाड़े ऐसे कार्यक्रम करते रहे हैं।
बता दें कि राजस्थान की एक अदालत से गिरफ्तारी का वॉरंट सामने आने के बाद प्रवीण तोगड़िया रहस्यमयी अंदाज में गायब हो गए थे। वह करीब 11 घंटे बाद बेहोशी की हालत में अहमदाबाद में मिले थे।
उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अगले दिन अस्पताल से उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और कहा था कि उनके एनकाउंटर की साजिश हो रही है।


No comments

Need a News Portal, with all feature... Whatsapp me @ +91-9990089080
Powered by Blogger.