कद्दावर नेता मुख्तार अंसारी और उनकी बिवी, दोनों को पड़ा दिल का दौरा- दोनों ट्रॉमा सेंटर में भर्ती
बांदा। यूपी के बांदा जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी को दिल का दौरा पड़ा है। जिस वक्त उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उन्हें अटैंड किया जा रहा था, तभी उनकी पत्नी को भी दिल का दौरा पड़ा।
दोनों को बांदा के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। बांदा में मेडिकल सुविधाओं की कमी को देखते हुए दोनों को लखनऊ रेफर किया जा सकता है।
अंसारी साढ़े 8 महीने से बांदा जेल में बंद हैं। इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि विधायक मुख्तार अंसारी को लखनऊ व आसपास की ही किसी जेल में शिफ्ट किया जा सकता है।
दरअसल, ऐसा विधानसभा सत्र को देखते हुए किया जाने वाला कदम था। बाहुबली विधायक को इससे पहले उन्नाव जेल भी ले जाया गया था। यहीं से उन्हें हर रोज विधानसभा पहुंचाने का प्रबंध किया गया था।
मंडल कारागार बांदा में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की वजह से 24 घंटे सर्तकता बरती जाती रही है। दुर्दांत डाकू राधे, गोप्पा समेत 15 इनामिया इसी जेल में बंद हैं।
विधायक को अलग बैरक में सामान्य कैदियों की भांति रखा गया है। मुख्य गेट के बाहर सुरक्षा के लिहाज से दीवार बना दी गई है। चप्पे-चप्पे पर चौकसी रहती है।
विधायक यहां चुनिंदा लोगों से ही मिलते हैं। शनिवार को मिलाई का दिन न होने की वजह से किसी को भी नहीं मिलने दिया जाता है।

No comments