असदउद्दीन ओवैसी ने इस मुस्लिम शख़्स को बताया किडे-मकोडे की तरह- दलितों पर भी दिया बयान




आल इंडिया मजलिस इत्तिहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का एक इन्टरव्यू न्यूज़ 18 हिंदी में छपा है,हम यहाँ पर वह इन्टरव्यू पेश कर रहे हैं जिसमें असदुद्दीन ओवैसी ने देश में चल रहे तमाम मसलों पर खुल कर बात की है.
सुप्रीम कोर्ट के चार जजों की प्रेस कॉन्फ्रेंस
इस सवाल के जवाब में ओवैसी ने कहा, चारों जजों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो बातें कही हैं, उन्हें नोटिस में लेना चाहिए. उन्होंने गंभीर बातें कही हैं. इससे लोगों में जो परसेप्शन बना है, वो गलत है और बहुत तकलीफदेह है.
इसके जवाब में ओवैसी ने कहा, मनमानी करने का अधिकार किसी को भी नहीं है. पारदर्शिता होना बहुत जरूरी है.
अल्पसंख्यकों पर हमला
ओवैसी ने कहा, “अल्पसंख्यकों पर हमले होते हैं और हुकूमत सख्त कार्रवाई नहीं करती. इससे डर का संदेश जाता है. मैं डर की सियासत नहीं करता. मैं तो उम्मीद की राजनीति करता हूं. डर की सियासत वह कर सकता है, जिसके पास हुकूमत होती है और जिसे अख्तियार होता है.”
तीन तलाक का मुद्दा
इस मुद्दे पर ओवैसी ने कहा, “मैं मुसलमानों का नेता नहीं बन रहा हूं. लेकिन जो खालीपन पैदा हुआ है वो गलत है. पद्मावती जैसी एक मामूली फिल्म की रिलीज रोक दी जाती है, लेकिन सरकार ने कभी बैठक बुलाकर गाय या ट्रिपल तलाक जैसे मुद्दों पर चर्चा नहीं की. अभी ट्रिपल तलाक की बात कर रहे हैं. बाद में तलाक के बाकी तरीकों पर भी रोक लगाने की कोशिश करेंगे. ट्रिपल तलाक का अपराधीकरण नहीं होना चाहिए, लेकिन सिर्फ 3 साल की सजा का सवाल नहीं है, हमें ट्रिपल तलाक पर कानून ही स्वीकार नहीं है. यूनीफॉर्म सिविल कोड किसी हाल में लागू नहीं होगा.”
शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड
शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी पर ओवैसी ने कहा, “वह जोकर है. केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर झूठे हैं और बाबर का कथित वंशज याकूब हबीबुद्दीन तूसी जैसे लोग कीड़े-मकोड़े की तरह हैं.”
जनेऊधारी और भगवाधारी
ओवैसी ने कहा, “जनेऊधारी और भगवाधारियों का इलीट क्लब बन गया है. इसमें मुस्लिम और दलित दोनों शामिल नहीं है. मुस्लिम और दलितों को एक प्लेटफॉर्म पर लाने की कोशिश कर रहा हूं और सफलता मिलेगी.”
राहुल पर निशाना
राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा, “राहुल गांधी गुजरात में मोहब्बत की बड़ी-बड़ी बातें कर रहे थे. कांग्रेस की कर्नाटक सरकार मुझे कर्नाटक में सभा करने से क्यों रोकती है? जब में देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद में बोल सकता हूं, तो राहुल गांधी बताएं कि कर्नाटक में मुझे क्यों नहीं बोलने दिया जाता. मैं भी मस्जिद- मस्जिद जाऊंगा. मंदिर-मंदिर जाने से जब उनको फायदा हुआ तो मुझे फायदा क्यों नहीं होगा?
 यह लेख न्यूज 18 हिंदी से लिया गया है 


No comments

Need a News Portal, with all feature... Whatsapp me @ +91-9990089080
Powered by Blogger.