अयोध्या में आया बड़ा मामला पेश- आर्मी के ट्रक से इन सामानों की हो रही थी तस्करी



उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आर्मी के ट्रक से मूर्ती तस्करी का मामला पेश आया है,अवैध तरीके से मूर्ती ले जारहे ट्रक को ट्रक ड्राईवर समेत गिरफ्तार कर लिया गया है.यह मूर्तियाँ मध्यप्रदेश से असम  गुवाहाटी ले जाया जा रहा था.


पुलिस हिरासत में मौजूद ट्रक ड्राइवर से पूछताछ कर रही है। इस मामले में ट्रक के ड्राइवर ने बताया कि वह जबलपुर फैक्ट्री से ट्रक को लेकर असम के गुवाहाटी में आर्मी बोर्ड के सुपुर्द करने जा रहा था। रास्ते में उसने कुछ धन कमाने के लालच में ट्रक में मूर्तियां रख ली थी। पुलिस ने ट्रक समेत एक मूर्तिकार को भी हिरासत में लिया है।
क्षेत्राधिकारी पुलिस अयोध्या राजू कुमार साव ने बताया कि सूचना मिलने पर ट्रक को रोका गया और ड्राइवर से पूछताछ की गई। प्रथम दृष्टया चोरी से माल एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाने का मामला सामने आ रहा है। हिरासत में लिए गए ट्रक ड्राइवर और एक मूर्तिकार से पूछताछ की जा रही है।


No comments

Need a News Portal, with all feature... Whatsapp me @ +91-9990089080
Powered by Blogger.