हत्यारे शंभुलाल को बचाने की कोशिश हुई तेज़- मानसिक रोगी घोषित करने में लगे वकील, कोर्ट ने दिया मेंटल टेस्ट का आदेश
अपनी अय्याशियों को छुपाने के लिए धोखे से मुस्लिम बुजुर्ग मुहम्मद अफ्जरुल की हत्या करने वाले हैवान शंभूलाल रेगर को पागल घोषित करने की कोशिश की जा रही है.
आरोपी के वकील समीर व्यास ने बुधवार को राजसमंद के सीजेएम कोर्ट मे शंभूलाल की पेशी के दौरान शंभूलाल के मानसिक अवसाद होने की याचिका दायर की. ऐसे में अब कोर्ट ने मेडिकल बोर्ड का गठन कर जांच करवाने के आदेश दिया है.
कोर्ट के आदेश के आबाद 3 सदस्यों की डॉक्टरों की टीम ने करीब 45 मिनिट तक शंभू की मानसिक जांच की. एमबी चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ विनय जोशी ने कहा की आज शंभू का मानसिक चेकअप किया गया है. जल्द ही उसकी रिपोर्ट आएगी जिसे राजसमन्द जिला सेशन न्यायलय में पेश कर दिया जाएगा.
ध्यान रहे शंभूलाल ने 50 साल के मोहम्मद अफरजुल की तलवार से काट कर हत्या कर दी थी. इस दौरान उसने उसने हैवानियत की हदे पार करते हुए न केवल अफरजुल पर कुल्हाड़ी से 25 से ज्यादा वार किये बल्कि उसकी गर्दन काटने के बाद तडपते हुए उसे पेट्रोल डाल कर जलाया.
इतना ही नहीं उसने इस पूरी वारदात का उसने वीडियो भी वायरल किया. जिसमे वह मुस्लिमों को ललकारते हुए कहा कि ”ये तुम्हारी हालत होगी… ये लव जिहाद करते हैं हमारे देश में… हमारे देश में ऐसा करोगे तो हर जिहादी की हालत ऐसी ही होगी… जिहाद खत्म कर दो…”

No comments