वसीम रिज़वी ने कहा मदरसे में बच्चे आतंकी बनतें हैं- ओवैसी ने दी चुनौती, कहा- देश मे एक भी ऐसा मदरसा दिखा दें जहां ऐसी शिक्षा दी जाती हो
ओवैसी का बयान रिजवी के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि यहां के कई मदरसा डॉक्टर, इंजीनियर बनाने के बजाए आतंकी बनाते हैं। उन्होंने कहा कि कितने मदरसाओं ने इंजीनियर, डॉक्टर और आईएएस बनाए हैं। हां, कुछ मदरसों ने आतंकी जरूर बनाया है।
रिजवी का यह बयान जैसे ही सामने आया, इस पर प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गईं। उनकी आलोचना होने लगी। असाउद्दीन औवैसी से जब रिजवी के बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो वह भड़क गए। उन्होंने रिजवी को सबसे बड़ा जोकर बताते हुए कहा कि वह अवसरवादी इंसान हैं। उन्होंने आरएसएस को अपना जमीर बेच दिया है।
ओवैसी ने आगे कहा कि मैं रिजवी को चुनौती देता हूं कि वे एक भी शिया, सुन्नी या मदरसा दिखा दें, जहां ऐसी शिक्षा दी जाती है। और अगर ऐसा सबूत है, तो वे गृह मंत्री को दिखाएं।
शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने पीएम के साथ सीएम को भेजी है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि मदरसों में शिक्षा का स्तर सबसे निचली सतह पर है और इस वजह से कट्टरपंथ की तरफ बच्चे बढ़ रहे हैं। उन्होंने पत्र में लिखा है कि सरकार मदरसों में सामान्य शिक्षा की नीति बनाए।

No comments