कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी करेंगे इस मुस्लिम देश का दौरा- वहां रह रहे भारतियों से मुलाक़ात भी करेंगें
कांग्रेस का अध्यक्ष पद संभालने के बाद राहुल की ये पहली विदेशी यात्रा होगी. इस यात्रा पर वह एनआरआई समुदाय को संबोधित करेंगे और उनके बहरीन के प्रधानमंत्री से मिलने की संभावना है. वह सात जनवरी को बहरीन के लिए रवाना होंगे और उनके नौ जनवरी तक वापस लौटने की संभावना है.
ध्यान रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कुछ दिन बाद बहरीन के दौरे पर जाने वाले हैं. साल 2016 में भारत और बहरीन के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर हुए थे.
राहुल एनआरआई सदस्यों के आमंत्रण पर बहरीन जा रहे है. कांग्रेस नेताओं ने बताया कि राहुल की बहरीन के प्रधानमंत्री खलीफा बिन सलमान अल खलीफा और शाही परिवार के सदस्यों से मिलने की संभावना है.
कांग्रेस अध्यक्ष बनने से पहले राहुल गांधी ने आखिरी विदेश यात्रा के तौर पर अमेरिका और नॉर्वे का दौरा किया था. राहुल ने अगस्त-सितंबर 2017 में नॉर्वे का दौरा किया था और वहां के केंद्रीय बैंक के प्रमुख और ओस्लो के मेयर से मुलाकात की थी.

No comments