ऐजाज खान द्वारा कडी आलोचना के बाद अमिताभ बच्चन भी हुए मजबुर
नई दिल्ली : पिछले दिनों इजरायल के प्रधानमंत्री बिनजामिन नेतन्याहू भारत दौरे पर आये थे, नेतन्याहू ने ताजमहल का दीदार भी किया था, उसके बाद वे बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और डॉयरेक्टर से मिले थे। नेतन्याहू के साथ अमिताभ बच्चन के परिवार ने सेल्फी ली थी, इस फोटो में मधुर भंडारकर, करण जौहर, विवेक ऑबराय भी शामिल थे। नेतन्याहू के साथ सेल्फी लेने पर एजाज खान ने अमिताभ बच्चन की आलोचना की थी।
एजाज की आलोचना के बाद ट्वीटर पर अमिताभ बच्चन का विरोध शुरू हो गया था। अब अमिताभ बच्चन ने अपने उस ट्वीट को डिलीट कर दिया है जिसमें उन्होंने इजरायल के पीएम के साथ सेल्फी पोस्ट की थी। एजाज खान ने अमिताभ बच्चन और करण जौहर पर निशाना साधा था और कहा था कि बच्चन साहब आपकी बहुत इज्जत थी लेकिन आपने जिस शख्स के साथ सेल्फी ली है उससे मेरी नजरों में आपकी इज्जत नहीं बची है।
@SrBachchan sir he is killer he kill so many children and so many innocents today I lost respect for u and everyone in this pic pic.twitter.com/HB3HJ0auUh— Ajaz Khan (@AjazkhanActor) January 19, 2018
एजाज ने करण जौहर पर भी निशाना साधा था और कहा था कि आप समलैंगिकों के लिये तो बहुत आवाज उठाते हो और ऐसे इंसान के साथ सेल्फी ले रहे हो जिसने हजारों मासूम फिलिस्तीनियों पर अत्याचार किये हैं। एजाज ने फिलिस्तीन की उस लड़की का मुद्दा भी उठाया था जिसे इजरायल ने कठोर कारावास की सजा सुनाई है। बता दें कि आहेद तामिमी इजरायल के सैनिको से उस वक्त भिड़ गई थी जब उसके भाई को इजरायल के फौजियों ने गोली मार दी थी।
नेतन्याहू की भारत यात्रा विवादों में रही है, उनकी यात्रा से पहले ही समाजिक संगठनों और फिलिस्तीन की आजादी के समर्थकों ने उनके विरोध में नारेबाजी की थी। इतना ही नहीं 15 जनवरी को दिल्ली स्थित इजरायल दूतावास पर समाजिक संगठनों के लोगों ने प्रदर्शन भी किया था। और फिलिस्तीन की आजादी की मांग की थी।

No comments