बैतुलमुक़द्दस मामला: किंग सलमान ने ईस्राईल को दिया झटका, कहा- फिलिस्तीनियों का सपना होगा पुरा
रियाद: सऊदी अरब के शाह सलमान ने फलस्तीन के आजाद मुल्क बनने और पूर्वी यरुशलम के उसकी राजधानी होने के मकसद को लेकर आवाज बुलंद की है.शाह सलमान ने कहा कि फलस्तीन का यह सपना पूरा होगा और सऊदी अरब इस मकसद के साथ खड़ा है.
दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका की दशकों पुरानी नीति को तोड़ते हुए छह दिसंबर को यरुशलम को इजराइल की राजधानी के रूप में मान्यता देने की घोषणा की थी.साथ ही यह भी कहा था कि वह तेल अवीव से अमेरिका दूतावास को हटाकर यरुशलम लाएंगे.ट्रंप के इस फैसले की वैश्विक स्तर पर निंदा हुई तथा अरब और मुस्लिम देशों में इस फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी हुए.

No comments