युसुफ पठान को लगा बड़ा झटका- BCCI ने किया सस्पेंड़- इस साल IPL में खेलने पर भी संदेह
नई दिल्ली: ऑलराउंडर यूसुफ पठान को पिछले सत्र के घरेलू मैच के दौरान डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है जिसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) ने उन्हें निलंबित कर दिया है।
बीसीसीआई ने मंगलवार को एक आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी। बोर्ड ने बताया कि यूसुफ को डोपिंग नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में निलंबित किया जा रहा है। उन्होंने गलती से खांसी का सिरप पी लिया था जिसमें प्रतिबंधित पदार्थ शामिल था।
Yusuf Pathan has been suspended for five months for a doping violation. He had inadvertently ingested a prohibited substance, which can be commonly found in cough syrups.The BCCI is satisfied with Mr Pathan’s explanation : BCCI pic.twitter.com/jWA8T4TJae— ANI (@ANI) January 9, 2018
यूसुफ का 16 मार्च 2017 को घरेलू टी 20 चैंपियनशिप के दौरान दिल्ली में पेशाब का नमूना लिया गया था। इसकी जांच में टर्बयूटैलाइन नामक पदार्थ पाया गया है।
बोर्ड ने बताया कि यह पदार्थ अंतरराष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) की प्रतिबंधित दवाओं की सूची में शामिल है जो प्रतियोगिता के दौरान या उसके बाहर भी लेना प्रतिबंधित है।
Yusuf's statement:— Yusuf Pathan (@iamyusufpathan) January 9, 2018
I wish to thank the @BCCI for allowing me to plead my case in a fair and reasonable manner. pic.twitter.com/S83TNUpqxZ
मीडिया में खबरें आईं तो पता चला कि उनका निलंबन अगस्त से ही प्रभावी है. हालांकि गौर करने वाली बात ये भी है कि वह इस दौरान अक्टूबर में आंध्र और मध्यप्रदेश के खिलाफ दो मैच रणजी के खेल चुके हैं. अगर उन पर निलंबन अगस्त से है तो वह रणजी मैचों में कैसे खेल पाए. पठान का निलंबन 14 जनवरी को खत्म हो जाएगा.

No comments