मोहन भागवत बोलें- 700 साल इसलाम से लड़ने के बावज़ूद भी कम नही हुआ देश का वैभव




मुम्बई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को मुंबई में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में बिज़नेस क्षेत्र में राष्ट्रीयता और एथिक्स मुद्दे पर संबोधन दिया।
मोहन भागवत ने यहां कहा कि हम पिछले कई सालों से दुश्मनों से लड़ते हुए आ रहे हैं, जिसके चक्कर में जन-धन की हानि होती है। मोहन भागवत बोले कि आज भी हम अपने आपको समझने के लिए विदेशी ग्रंथों को पढ़ते हैं, खुद के ग्रंथों को नहीं पढ़ते हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले 500-700 साल में आक्रामक इस्लाम से भी लड़ते हुए हमारे देश का वैभव कम नहीं हुआ। भागवत बोले कि ब्रिटिशों से लड़ते हुए भी हमारे देश की जीडीपी टॉप 5 में रही है।
आज भी भारत पीछे नहीं है, भारत दुनिया का सर्वप्रथम देश है। लेकिन सर्वप्रथम की परिभाषा बदल गई है। जिसे देखते हुए हम कहते हैं कि हमारा देश पीछे है।


No comments

Need a News Portal, with all feature... Whatsapp me @ +91-9990089080
Powered by Blogger.