वसीम रिज़वी के मुंह पर थुकने वाले को भाजपा नेता देंगें 50 हज़ार का इनाम



आज़मगढ़:मदरसों को आतंकवाद से जोड़ने पर शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिज़वी का तहसील सगड़ी के बागखालिस बाजार पुतला फूंका गया.भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सोफियान खान ने पुतला फूंकते हुए कहा कि जो वसीम रिज़वी के मुंह पर थूकेगा उसे 50 हजार रुपये इनाम दिए जाएंगे.

सोफियान खान ने कहा कि शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी करोड़ों के घोटाले में लिप्त है। जिसकी जांच सरकार करा रही है। इस जांच से ही लोगों का ध्यान हटाने के लिए वे अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं।
सोफियान ने मदरसे में पढ़ने वाले मुसलमानों को आतंकववादी कहे जाने पर नाराजगी जताई और कहा कि उनका यह बयान हिन्दू और मुसलमानों को लड़ाने का प्रयास है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं ने वसीम रिजवी का पुतला बाग बखालिस बाजार में घुमाने के बाद आजमगढ़-जीयनपुर मार्ग पर फूंका। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जम कर नारेबाजी भी की।


No comments

Need a News Portal, with all feature... Whatsapp me @ +91-9990089080
Powered by Blogger.