पालमपुर में 50 से ज़्यादा लोगों ने छोड़ा हिंदु धर्म' मचा बवाल- हिंदु संगठनो ने दिया अल्टीमेटम
हिमाचल के पालमपुर में बड़े पैमाने पर धर्मांतरण का मामला सामने आया है। पालमपुर की उपमंडल की पंचायत भरमात में एक ही समुदाय के 50 लोगों ने हिंदू धर्म छोड़कर विशेष धर्म अपना लिया है। इन लोगों ने घरों में हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियों को हटाकर अन्य चित्र लगा लिए हैं.
50 लोगों के एक साथ धर्म परिवर्तन करने से क्षेत्र में चर्चाएं भी तेज हैं. जानकारी के मुताबिक, धर्म परिवर्तन के बदले में पैसे के लेनदेन की बातें भी कही जा रही हैं। हैरानी की बात यह है कि 50 लोगों के एक साथ धर्म परिवर्तन करने की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों और पंचायत प्रधान को भी नहीं है।
इन लोगों के घरों में भी अब समुदाय विशेष से संबंधित चित्र देखे जा रहे हैं। पिछले कुछ समय से उक्त परिवार समुदाय विशेष के संपर्क में थे व उनके प्रभाव में आने के बाद धर्म परिवर्तन किया है।
50 लोगों के एक साथ धर्म परिवर्तन करने से क्षेत्र में चर्चाएं भी तेज हैं। अब इन लोगों ने घरों में हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियों को हटाकर अन्य चित्र लगा लिए हैं। सूचना यह भी है कि यहां रह रहे कुछ अन्य राज्यों के लोगों ने भी हिंदू धर्म को छोड़कर समुदाय विशेष का धर्म अपनाया है। चर्चा है कि इस बाबत गतिविधियां लंबे समय से गांव में चल रही थीं
धर्म परिवर्तन के बदले में पैसे के लेनदेन की बातें भी कही जा रही हैं।
हैरानी की बात यह है कि 50 लोगों के एक साथ धर्म परिवर्तन करने की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों और पंचायत प्रधान को भी नहीं है। हिंदू जागरण मंच के प्रदेश महामंत्री आकाशदीप जरयाल ने बताया कि लालच देकर गरीब लोगों को ठगा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा जिन लोगों ने धर्म परिवर्तन किया है उनकी वापसी करवाई जाएगी।
इस तरह का काम करने वालों पर हिंदू जागरण मंच कार्रवाई करेगा। एसडीएम पालमपुर बलवान चंद मंढोत्रा ने मामले की जानकारी न होने की बात कही है। वहीं पंचायत प्रधान विनोद कुमार ने भी इस तरह की जानकारी न होने की बात कही है। कुछ वर्ष पहले भी पालमपुर उपमंडल में धर्म परिवर्तन पर खासा विवाद हुआ था।
ग़ौरतलब है कि पिछले दिन पालमपुर क्षेत्र के एक गांव में ईसाई मिशिनरियों ने एक ही गांव के 50 से अधिक लोगों का धर्मान्तरण किया था, जिसके बाद हिन्दूवादी संगठनों में गुस्से की लहर है। उक्त जानकारी बजरंग दल जिला शिमला के जिला संयोजक नरेश दास्टा ने आज प्रैस को जारी एक वक्तव्य में दी।

No comments