राष्ट्रपति चुनाव में पुतिन को टक्कर देने वाली मुस्लिम महिला- जानिये कौन हैं ये
रूस में मार्च 2018 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में रूस के वर्तमान राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को एक 46 वर्षीय मुस्लिम महिला ऐना ग़मज़ातोवा टक्कर देने जा रही हैं।
ग़मज़ातोवा की इस घोषणा के बाद, शनिवार को दाग़िस्तान की राजधानी मख़ष्कला में उनके हज़ारों समर्थकों ने ख़ुशी मनाई और उनके समर्थन में नारे लगाए।
ग़मज़ातोवा रूस की सबसे बड़ी मुस्लिम मीडिया कंपनी इस्लाम.आरयू-कम्पराइज़िंग टेलीवीज़न की प्रमुख हैं। वे इस्लाम पर कई किताबें भी लिख चुकी हैं और चेरिटी भी चलाती हैं।
उनके पति अहमद अब्दुल्लाह रूस के प्रांत दाग़िस्तान के मुफ़्ती हैं।
ग़मज़ातोवा सूफ़ी इस्लाम के उस पंथ की मानने वाली हैं, जिसके प्रमुख नेता सईद आफ़ंदी चिरकवी की 2012 में एक महिला आत्मघाती हमलावर ने हत्या कर दी थी।
ग़मज़ातोवा के पहले पति एवं दाग़िस्तान के नेता मोहम्मद अबू बक्रओव को 1998 में एक कार बम धमाके में उड़ा दिया गया था। कहा जाता है कि उनकी हत्या वहाबी चरमपंथियों ने की थी।
ग़मज़ातोवा तकफ़ीरियों शक्तियों पर आरोप लगाते हुए कहती हैं कि वे आतंकवादी और ख़ून के प्यासे हैं।
ग़मज़ातोवा ने जब से राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार बनने की घोषणा की है, रूस में इस मुद्दे पर गर्मा-गर्म बहस छिड़ गई है।
अनासतासिया कोरशागिना जो एक मनोवैज्ञानिक हैं और उन्होंने हाल ही में इस्लाम स्वीकार किया है, कहती हैं कि अपने क़ानूनी अधिकारों की रक्षा के लिए वे काफ़ी साहस रखती हैं और वे पूरी सफलता के साथ अपना चुनाव अभियान चला सकती हैं।

No comments