अब ईस्राईली PM के ख़िलाफ ईस्राईली जनता भी सड़क पर- नेतनयाहू की इस्तीफे की मांग ज़ोर पकड़ गई
तेल अविव की सड़कों पर हज़ारों की संख्या में इस्राइलियों ने निकल कर ज़ायोनी प्रधान मंत्री बिन्यामिन नेतनयाहू से कथित रिश्वत के मामलों में इस्तीफ़ा देने की मांग की।
शनिवार को लगातार चौथे हफ़्ते लोगों ने तेल अविव के केन्द्र में प्रदर्शन किया जिसका शीर्षक था "मार्च ऑफ़ शेम"। इसी तरह का प्रदर्शन बैतुल मुक़द्दस में भी हुआ।
नेतनयाहू पर भ्रष्टाचार के दो मामले हैं और जांचकर्ताओं ने उनसे कई बार पूछताछ भी की है।
ये मामले नेतनयाहू पर धनवान व्यापारियों से क़ीमती तोहफ़े लेने और एक अख़बार से अपनी सरकार की अच्छी छवि पेश करने के बदले में उससे सौदेबाज़ी करने के इल्ज़ाम पर आधारित हैं। नेनतयाहू ने किसी तरह के भ्रष्टाचार में लिप्त होने का खंडन किया है।
विश्व यहूदी कॉन्ग्रेस के अध्यक्ष रोनल्ड लॉडर ने नेतनयाहू और उनके बेटे को बहुत क़ीमती तोहफ़े दिए हैं जिसमें क़ीमती कपड़े शामिल हैं।
इसी तरह बिन्यामिन नेतनयाहू से, फ़्रांस के अर्नाड मिमरन नामक एक धोखेबाज़ व्यक्ति से 2009 के चुनावों में प्रचार अभियान के ख़र्च के लिए 11 लाख डॉलर क़ुबूल करने के मामले में भी पूछताछ चल रही है।
इसी तरह जर्मनी की जहाज़ बनाने की वाली कंपनी थीसन क्रुप मरीन सिस्टम से 3 पनडुब्बी ख़रीदने के समझौते में भी नेतनयाहू से उनके रोल के संबंध में पूछताछ करने की मांग हो रही है।


No comments