तुर्क राष्ट्रपति ने दी दुनिया भर के मुसलमानों को चेतावनी, कहा अगर बैतुल मुक़द्दस हांथ से निकल गया तो...
अल-क़ुद्स यानि जेरुसलम को लेकर तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैय्यब अर्दोगान ने मुस्लिमों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जेरुसलम मुस्लिमों के हाथों से निकल गया तो मक्का और मदीना भी हाथों से निकल सकता है।
उन्होंने कहा, अगर हमने जेरुसलम यानि बैतुल मुक़द्दस को खो दिया तो हम मदीना को नहीं बचा पायेंगे। अगर मदीना हमारे हाथों से निकल गया तो हम मक्का भी नहीं बचा पायेंगे।
तुर्क राष्ट्रपति ने कहा, जेरुसलम पर अमेरिका के फैसले को पलटना बहुत ज़रूरी है, अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम इस्लाम के अन्य पवित्र स्थलों को भी खो बैठेंगे।
उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से मांग करते हुए कहा कि जेरुसलम पर ट्रम्प के फ़ैसले को निरस्त किया जाना चाहिए। ध्यान रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जेरुसलम को इजरायल की राजधानी के रूप में मान्यता दे दी है।
एर्दोगान ने चेतावनी भरे लहजे में कहा अगर सुरक्षा परिषद इस बारे में कोई क़दम उठाने में नाकाम रहती है तो अमरीकी फ़ैसला का जवाब देने के लिए तुर्की जो ज़रूरी होगा वह करेगा।

ये जरूरी था जितने बेहूदा इस्थल है इन्हें गिरा देना चाहिए इससे कटरता में कमी आएगी ।
ReplyDeleteट्रम्प एक नेक दिल राष्ट्रपति है मुझे गर्व है ऐसे राष्ट्र पति पर उम्र भले ही अधिक है परंतु जो फैसले लेते है वह निश्चित ही एक दृण ब्यक्तित्व दिखाता है
ReplyDeleteट्रम्प मेरे दिल मे रहते है खास उनको कभी
पास से देख पाता ।