धमकियों के बावजुद, संयुक्त राष्ट्र महासभा में बुरी तरह से हारा अमेरिका- जान कितने वोटों से हारा अमेरिका
संयुक्त राष्ट्र महासभा में वह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हो गया है जिसमें अमरीका से क़ुद्स के संबंध में उसके फ़ैसले को रद्द करने की मांग की गयी है।
गुरुवार को इस प्रस्ताव के पक्ष में 128 मत और विरोध में 9 मत पड़े जबकि 35 देशों ने मतदान में भाग नहीं लिया। इस प्रस्ताव के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र संघ क़ुद्स को ज़ायोनी शासन की राजधानी के रूप में मान्यता नहीं देगा।
बुधवार को अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने धमकी दी थी कि वाशिंग्टन उन देशों को पैसों की मदद देना बंद कर देगा जो क़ुद्स के संबंध में उसके फ़ैसले के ख़िलाफ़ संयुक्त राष्ट्र महासभा में मतदान करेंगे।
गुरुवार को महासभा की यह बैठक, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में क़ुद्स के संबंध में मिस्र के प्रस्ताव को अमरीका की ओर से वीटो किए जाने के बाद आयोजित हुयी।
अमरीका ने सोमवार की रात मिस्र द्वारा लाए गए प्रस्ताव को सुरक्षा परिषद के 14 सदस्यों के समर्थन के बावजूद वीटो कर दिया था।

No comments