अमेरिका ने दी दुनिया को धमकी- अगर किसी भी देश ने बैतुल मुक़द्दस का समर्थन किया तो...
अमरीका ने संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य देशों को धमकी दी है कि वह महासभा की बैठक में बैतुल मुक़द्दस से संबंधित प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया तो उन्हें ख़मियाज़ा भुगतना पड़ सकता है।
संयुक्त राष्ट्र संघ में अमरीका की राजदूत निकी हेली ने राष्ट्र संघ के सदस्य देशों के राजदूतों को पत्र भेजे हैं और उनसे कहा है कि वह महासभा में प्रस्ताव के पक्ष मतदान से बचें।
महासभा की अपात बैठक तुर्की और यमन की मांग पर गुरुवार को हो रही है। इस बैठक में बैतुल मुक़द्दस को इस्राईल को राजधानी घोषित करने के अमरीकी सरकार के फ़ैसले को निरस्त किए जाने की मांग करने वाले प्रस्ताव पर मतदान होगा।
यह प्रस्ताव सुरक्षा परिषद की बैठक में मिस्र ने पेश किया था जिसे अमरीका ने वीटो कर दिया था।
निकी हेली ने अपने ट्वीटर हैंडल पर दुनिया के देशों को धमकी देते हुए लिखा है कि संयुक्त राष्ट्र संघ में दुनिया के देश हमसे मांग करते हैं कि हम अधिक सहायता दें अतः जब हम इस बारे में कोई फ़ैसला करें कि हमारे देश का दूतावास कहां होगा तो हम इन देशों से यह अपेक्षा नहीं रखते कि वह हमें निशाना बनाएं।
निकी हेली ने आगे लिखा कि गुरुवार को महासभा की बैठक में प्रस्ताव पर मतदान होगा और अमरीका मतदान में भाग लेने वाले देशों का नाम नोट करेगा।

No comments