जीत से 5 कदम दूर टीम इंडिया, अश्विन ने मुशफिकुर को आउट किया - Sports News
बांग्लादेश के खिलाफ इकलौते हैदराबाद टेस्ट में आर. अश्विन और रवींद्र जडेजा की फिरकी की बदौलत भारत बेहद मजबूत स्थिति में है. कप्तान मुशफिकुर रहीम (23 रन) को अश्विन ने जडेजा के हाथों कैच करा बांग्लादेश को पांचवां झटका दिया है. अश्विन का यह तीसरा विकेट है. फिलहाल बांग्लादेश का स्कोर 198/5 है. पांचवें दिन की शुरुआत में ही भारत ने सफलता हासिल की. रवींद्र जडेजा ने शाकिब अल हसन (22 रन) का विकेट ले लिया. जडेजा ने शाकिब का कैच पकड़ा. जडेजा का यह दूसरा विकेट है. महमूदुल्लाह ने विपरीत परिस्थितियों में अपना 13वां अर्धशतक पूरा किया. उनके साथ सब्बीर रहमान (18) क्रीज पर हैं. बांग्लादेश ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट खोकर 103 रन बनाए थे.
आखिरी दिन 356 रन का मुश्किल लक्ष्य बांग्लादेश के पास
अब आखिरी दिन 356 रन का मुश्किल लक्ष्य मेहमान टीम के सामने है. स्टंप्स के समय शाकिब अल हसन 21 और महमूदुल्लाह 9 रन पर खेल रहे थे. सौम्य सरकार (42 रन) को रवींद्र जडेजा ने पैवेलियन भेजा, जबकि मोमिनुल हक (27 रन) को अश्विन ने आउट किया. दोनों के कैच रहाणे ने लपके. इससे पहले तमीम इकबाल (3 रन) को अश्विन ने कोहली के हाथों कैच करा भारत को पहला विकेट दिलाया था.
![]() |
| Sports News |

No comments